Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतपाल के समर्थकों ने गुरुद्वारा साहिब से बैंच और कुर्सी निकाल फेंका बाहर, वीडियो वायरल

December 9, 2022

अमृतपाल के समर्थकों ने गुरुद्वारा साहिब से बैंच और कुर्सी निकाल फेंका बाहर, वीडियो वायरल

कपूरथला के गुरुद्वारा साहिब में उस समय हंगामा हो गया जब भाई अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने खालसा वहीर के दौरान एक गुरुद्वारा साहिब से बैंच और कुर्सी निकाल कर बाहर फेंक दिया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। समर्थकों का कहना है कि गुरु साहिब के बराबर कोई नहीं बैठ सकता है। अगर गुरु शैब तख्त पर बैठे है तो हमे नीचे बैठना चाहिए, अगर वह जमीन पर बैठते है तो हमे जमीन खोद कर बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगा कोई दूर से चल कर आ सकता है तो वह आकर गुरुद्वारा में खड़ा भी हो सकता है। इस लिए इस लकड़ी के बने बैंच को गुरुद्वारा साहिब से बहार निकाल दिया गया है। वहीं यह कहने पर कि इसे किसी जरूरतमंद को दिया जा सकता था तो उन्होंने कहा कि यह लकड़ी इतनी भ्र्ष्ट हो चुकी है कि इसे अग्नि के हवाले करना ही बेहतर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें