Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नहाने गए सरपंच के साथ हुआ बड़ा हादसा, दो दोस्तों ने लगाई बचाने के लिए छलांग, फिर…

July 20, 2024

नहाने गए सरपंच के साथ हुआ बड़ा हादसा, दो दोस्तों ने लगाई बचाने के लिए छलांग, फिर…

गुरदासपुर : पंजाब के बटाला स्थित गांव अलीवाल की अप्परबारी दुआब नहर में सरपंच समेत तीन युवक डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गांव भरथवाल के सरपंच रणबीर सिंह शुक्रवार को नहर में नहाने के लिए गए थे। पानी का बहाव तेज होने के चलते वह डूबने लगे, सरपंच को बचाने के लिए उनके दो साथियों मक्खन उर्फ मखु और करतार सिंह ने नहर में छलांग लगा दी लेकिन पानी के साथ वो भी बह गए।

जब आसपास के लोगों ने तीनों को डूबते हुए देखा तो जिला प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन ने जल्द से जल्द पानी के बहाव को रोका और गोताखोर की मदद से सरपंच समेत तीनों की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एक व्यक्ति मक्खन सिंह के शव को बरामद कर लिया गया है और बाकियों की तलाश जारी है।

वहीं मृतक के परिजनों ने कहा कि यह तीनों घर से नहाने के लिए गए थे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते तीनों पानी में डूब गए। उन्होंने बताया कि साथियों ने अपनी पगड़ी उतार कर सरपंच को बचाने की कोशिश की, लेकिन जब पगड़ी से बात नहीं बनी तो उन्होंने भी पानी के तेज बहाव में छलांग लगा दी और वह भी डूब गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें