Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अकाली दल और कांग्रेस को तगड़ा झटका, अमृतसर के गांव मक्खन-विंडी में 50 से अधिक परिवार AAP में शामिल

April 11, 2025

अकाली दल और कांग्रेस को तगड़ा झटका, अमृतसर के गांव मक्खन-विंडी में 50 से अधिक परिवार AAP में शामिल

Akali Dal and Congress: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लाई गई शिक्षा क्रांति से पंजाब में बड़ा बदलाव आएगा और सरकारी स्कूलों के बच्चे अब निजी स्कूलों के बच्चों से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। ये विचाक पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांव मक्खन विंडी में अकाली दल और कांग्रेस के 50 से अधिक परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल कराते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से खुश होकर बड़ी संख्या में लोग अपनी पारंपरिक पार्टियों को छोड़कर आप में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जंडियाला गुरु हलके के गांव मक्खन विंडी में सैकड़ों अकाली कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

उन्होंने शामिल हुए कार्यकतार्ओं को सम्मानित किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लाई गई शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को नए स्मार्ट क्लासरूम, चार दरवाजे, नए बाथरूम, नई लैब और अन्य आधुनिक उपकरण मुहैया करवाए जा रहे हैं, जिससे अब हमारे बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति पंजाब में बड़ा बदलाव लाएगी।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करी में शामिल लोगों को स्पष्ट और सख्त चेतावनी दी है कि या तो वे राज्य छोड़ दें या अपनी अवैध गतिविधियों को पूरी तरह से बंद कर दें। उन्होंने कहा कि यह चेतावनी पंजाब सरकार द्वारा नशीले पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जंडियाला विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की नीतियों से खुश होकर लोग विपक्षी पार्टियों को छोड़कर हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। ?ईटीओ ने कहा कि मैं जंडियाला गुरु के लोगों का ऋणी हूं जिन्होंने मुङो इतना सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि जंडियाला हलके के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज गांव मक्खनविंडी से शमशेर सिंह, सुखविंदर सिंह, जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, कश्मीर सिंह, अमृत सिंह, दिलबाग सिंह, हरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गगनदीप सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरमीत सिंह, जगप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, राज कौर, जसवंत सिंह, गुरजीत सिंह सहित कई अन्य परिवार अकाली दल और कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और इन सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच सुंदर सिंह, राजबीर सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें