चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह काे मिली सुरक्षा में से 3 सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गए हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करावाया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, किसी कारणाें के इन के बीच झगड़ा हाे गया और दो सुरक्षाकर्मियों ने एक अन्य सुरक्षाकर्मी का सिर फाड़ दिया, जिसे बाद उसे मानसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुरक्षा कर्मियों के बीच झगड़ा किस कारण से हुआ हैं अभी इसके बारे में पता नहीं लगा है। वहीं पुलिस मामले को दबाने में लगी हुई है। इस हमले में कमांडो गुरदीप सिंह घायल हुआ है।

सिद्धू मूसेवाला की हवेली में गनमैन की हुई लड़ाई में गुरदीप सिंहनाम का गनमैन गंभीर घायल हो हुआ हैं। इस मामले पर डॉक्टर कमलदीप सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह केसर के सिर पर गंभीर चोट थी, जिसका इलाज मानसा के सिविल अस्पताल में चल रहा हैं।
वहीं, मानसा के डीएसपी गुरप्रीत बैंस ने बताया के इस लड़ाई में एक कर्मचारी घायल हुआ हैं। आरोपियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी और सिक्योरिटी रीजन को देखते हुए इनको रिप्लेस किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...