Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking: लुधियाना वेस्ट के MLA Gurpreet Singh Gogi की सिर में गोली लगने से मौत

पंजाब: लुधियाना से इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लुधियाना वेस्ट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की शुक्रवार देर रात सिर में गोली लगने से मौत हो गई है।

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि गुरप्रीत सिंह गोगी ने खुद ही अपने आपको गोली मारी, जिसके बाद उन्हें दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल, डीसी जितेन्द्र जोरवाल व अन्य अधिकारी डीएमसी अस्पताल पहुंचे।

दूसरी और वहीं डीसीपी लुधियाना शुभम अग्रवाल, डीसीपी रूरल तेज़ा और अन्य पुलिस अधिकारी क्राइम सीन पर जाँच के लिए पहुँच चुके है। पुलिस टीम अब इस जाँच में जुटी है कि विधायक गोगी ने खुद को गोली क्यों मारी, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।

ये भी पढ़ें: ED ने कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

Exit mobile version