Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : कुत्ते को लेकर हुआ झगड़ा… बेरहमी से कर दी पिता-पुत्र हत्या, देखें दिल-दहला देने वाली Video

September 10, 2024

Big Breaking : कुत्ते को लेकर हुआ झगड़ा… बेरहमी से कर दी पिता-पुत्र हत्या, देखें दिल-दहला देने वाली Video

तलवंडी साबो : बठिंडा जिले में कुत्ते काे लेकर पिता-पुत्र की हत्या का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह वाला में एक कुत्ते का लेकर कुछ लाेगाें ने पिता-पुत्र की हत्या कर दी, जिसके बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ हैं। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात बठिंडा जिले के तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह वाला में गांव के कुछ लाेगाें ने पिता-पुत्र की हत्या कर दी हैं। कहा जा रहा हैं, कि बीते दिन आरोपी का कुत्ता गायब हो गया था और उन्हें शक था कि उन्होंने कुत्ते को मंदिर सिंह के परिवार के पास देखा है, इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ और आरोपियों ने मंदिर सिंह के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में मंदिर सिंह और उसके बेटे अमरीक सिंह की मौत हाे गई, जबकि मंदिर सिंह की पत्नी दर्शन कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसे सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी नशे में थे। उन्होंने बच्चे को भी मारने की कोशिश की, लेकिन बच्चे की दादी आगे बढ़ गईं, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस घटना के बाद गांव में तनाव का मौहाल बना हुआ हैं। तलवंडी साबो पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की जांच कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें