
लुधियाना : गांव रामगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। बेरहम बदमाशों ने बुुजुर्ग के कानों में पहनीं सोने की बालियां झपट लीं, जिससे बुजुर्ग के दोनों कान बुरी तरह कट गए और लहूलुहान हो गए। यह वारदात वहां लगे कैमरों में कैद हो गई। सर्वजीत सिंह के मुताबिक घटना 14 अक्तूबर की है। सुबह सैर करने के बाद उनकी 80 वर्षीय मां चरणजीत कौर घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान बाइक पर 2 युवक आए।
आरोपियों ने गल में चक्कर लगाया और फिर बाइक उनकी मां के सामने रोक दी। फिर उनमें से एक आरोपी बाइक से उतरा और उसकी मां के कानों में पहनी सोने की बालियां झपट लीं और फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने रूमाल से अपने चेहरे ढके हुए थे। बुजुर्ग ने शोर मचाया लेकिन जब तक कोई परिवार वाला घर से बाहर आता। आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। महिला को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। उनके कानों पर टांके लगाए गए। पुलिस सी.सी.टी.वी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान लगाने का प्रयास कर रही है।