Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेशनल हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में कार सवारों ने लूटी बाइक

July 31, 2026

नेशनल हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में कार सवारों ने लूटी बाइक
फगवाड़ा। शहर में आए दिन स्नेचिंग और लूटपाट की घटना सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर लोगों में डर का माहौल पैदा हो रहा है। वहीं ताजा मामला नेशनल हाईवे पर तेजधार हथियार के बल पर बाइक छीनने का सामने आया है।

दातर दिखाकर धमकाया, युवक से बाइक लूटी

जहां स्विफ्ट डिज़ायर कार सवार 3 नौजवानों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मुक़ेश कुमार ने बताया कि वह गुरु हरिगोबिंद नगर से अपने गांव मौली की ओर नेशनल हाईवे मार्ग से जा रहा था। इस दौरान स्विफ्ट डिज़ायर कार में सवार 3 नौजवानों ने उसे रोक लिया और उसका नाम लेने लग गया। पीड़ित का कहना है कि एक नौजवान ने कथित तौर पर दातर दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी, जबकि दूसरे ने उसके स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर मोटरसाइकिल छीन लिया। जान जाने के डर से वह विरोध नहीं कर सका। ऐसे में तीनों नौजवान मोटरसाइकल और कार लेकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने कहाकि अगर इस तरह से दिन दहाड़े घटनाएं होती रही तो आम जनता कहां सुरक्षित है। पीड़ित के अनुसार वह घर खाना खाने के लिए जा रहा था और उसके पास 50 हजार से 1 तक नगदी मौजूद थी। ऐसे में उसने अपनी जान बचाई और पीछे हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने फगवाड़ा पुलिस को सूचित किया। जहां पुलिस से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पीड़ित का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करके दोषियों की पहचान की जा सकती है। फिलहाल पुलिस तरफ़ से मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें