Site icon Dainik Savera Times

बिक्रम मजीठिया की आज हाईकोर्ट में पेशी, जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

Bikram Majithia did not get relief Supreme Court

Bikram Majithia did not get relief Supreme Court

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। बता दें कि मजीठिया इस समय आय से अधिक संपत्ति के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

इसी बीच, विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया के साले को जांच में शामिल होने के लिए मोहाली स्थित दफ्तर में तलब किया है। सूत्रों के अनुसार, ब्यूरो ने साफ चेतावनी दी है कि यदि वे पूछताछ में शामिल नहीं हुए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कानूनी हलकों में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अदालत आज मजीठिया की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुना सकती है।

25 जून को हुई थी गिरफ्तारी

विजिलेंस टीम ने मजीठिया को अमृतसर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी कर संपत्तियों और दस्तावेजों की जांच की।

6 जुलाई से जेल में बंद हैं मजीठिया

प्रारंभिक पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद से ही मजीठिया जेल में बंद हैं। उन्होंने रक्षा बंधन, दशहरा, दीवाली और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व जैसे त्योहार जेल में ही मनाए।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी बदली चाल, जानें आज के ताज़ा अपडेट

विजिलेंस की तैयारी और चार्जशीट

मामले को अदालत में मजबूती से पेश करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को विस्तृत चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में लगभग 40,000 पन्नों के दस्तावेजी सबूत और 200 से अधिक गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, यह केस राज्य में भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति से जुड़े मामलों के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई का हिस्सा है।

Exit mobile version