पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज नाभा जेल से बाहर आ गए हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से बीते दिन बिक्रम मजीठिया को जमानत मिली है। जिसके बाद से अकाली समर्थकों में खासा जोश देखने को मिल रहा है।
उन्होंने सफ़ेद कुर्ता-पायजामा और नीली पगड़ी पहनी हुई है। उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया उन्हें लेने पहुंचीं। जेल से बाहर आते ही उन्होंने अपने समर्थकों की ओर हाथ बढ़ाकर उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने गुरु साहिब को धन्यवाद दिया।
7 महीने से न्यायिक हिरासत में थे मजीठिया
बिक्रम मजीठिया करीब सात महीने से नाभा जेल में बंद थे। उन्हें आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। बीते दिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान की। मजीठिया के वकील के मुताबिक, अब ट्रायल कोर्ट जमानत की शर्तें तय करेगा।
25 जून को हुई थी गिरफ्तारी
तीन बार विधायक रह चुके मजीठिया को 25 जून 2025 को अमृतसर स्थित उनके आवास समेत 25 स्थानों पर की गई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान विजिलेंस टीम ने डिजिटल डिवाइस, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए थे।
ये भी पढ़ें: फिरोजपुर पुलिस ने ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 5.5 Kg हेरोइन बरामद
पुलिस रिमांड और लंबी चार्जशीट
26 जून को मोहाली कोर्ट ने उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था, जिसे बाद में 4 दिन और बढ़ाया गया। 6 जुलाई को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
22 अगस्त को विजिलेंस ब्यूरो ने करीब 40 हजार पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 200 से अधिक गवाहों के बयान शामिल हैं। यह मामला 2013 में ईडी द्वारा उजागर किए गए कथित 6,000 करोड़ रुपये के सिंथेटिक ड्रग रैकेट से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...