Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सदन बैठक में भाजपा और इंडिया गठबंधन के पार्षद उलझ गए

July 27, 2024

सदन बैठक में भाजपा और इंडिया गठबंधन के पार्षद उलझ गए

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम की जनरल हाउस मीटिंग शुक्रवार को हंगोमदार रही। मीटिंग की शुरूआत में भाजपा और इंडिया गठबंधन आप और कांग्रेस पार्टी के पार्षद उलझ गए। हालांकि कथित बिग बॉस के हंगामे का खेल शुरू होने से पहले हालांकि सदन के प्रारंभ में पहले मेयर कुलदीप कुमार ने पिछली बैठक में मार्शल के साथ धक्का मुक्की में चोटिल हुए भाजपा पार्षद सौरभ जोशी का हाल चाल जाना। लेकिन बीच बीच में बात मर्शाल के प्रयोग को लेकर बढ़ती चली गई। मेयर ने मार्शल का सरकारी कर्मचारी बताकर बचाव किया। सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक में हंगामा 1 बजे तक चलता रहा। इस बीच मेयर एजैंडे पर चर्चा की मांग करते रहे। जब 1 बजे के बाद हंगामा शांत हुआ तो दूसरे ही प्रस्ताव में अनिल मसीह को लेकर फिर हंगामा मच गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें