Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

आग बुझाते समय एसएफओ मनिंदर कुमार जस्सी झुलसे, दोनों हाथ आए चपेट में

November 17, 2026

Massive Fire Breaks Out at Punjab Roadways Depot : जालंधर। पंजाब रोडवेज के डिपो नंबर-1 में देर रात स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते गोदाम के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 40 दमकल गाड़ियों की मदद से कई घंटे तक आग बुझाने का अभियान चलाया। इस दौरान अभियान का नेतृत्व कर रहे सीनियर फायर ऑफिसर (एसएफओ) मनिंदर कुमार जस्सी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। उनके दोनों हाथ झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

 

आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने गोदाम के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 40 गाड़ियां लगाई गईं। इस दौरान आग बुझाने के अभियान का नेतृत्व कर रहे फायर ब्रिगेड के सीनियर अधिकारी एसएफओ मनिंदर कुमार जस्सी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

घटना में उनके दोनों हाथ झुलस गए, जिसके बाद उन्हें देर रात उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनका इलाज करवाया गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ काम किया। इस अभियान में एसएफओ मनिंदर कुमार जस्सी के अलावा एसएफओ अविनाश सोंधी, एलएफएम गौरव भारद्वाज, फायरमैन सक्षम मेहरा, रणदीप, अभि गिल और जय चंद ने अहम भूमिका निभाई।
कई घंटों तक चले इस अभियान के दौरान फायर ब्रिगेड की टीमों ने लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। रोडवेज डिपो जैसे महत्वपूर्ण परिसर में आग लगने की घटना से कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें