BJP Expands District Organisation in Ludhiana : लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान सुनील मोदगिल ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न विभागों एवं सेलों के जिला संयोजकों की नियुक्तियां की हैं।
इन नियुक्तियों के तहत डॉ. सुभाष बंसल को मेडिकल सेल, गुरबख्श बिल्ला को एक्स-सर्विसमैन सेल, चंद्रसेन भोला को लोकल बॉडी सेल, शोलभ अरोड़ा को ह्यूमन राइट्स सेल तथा अशोक कुमार को स्वच्छ भारत सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा लकी शर्मा को फूड सप्लाई सेल, सिद्धक बंसल को डाइंग इंडस्ट्री सेल तथा रीता गुप्ता को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान सुनील मोदगिल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना है।
विभिन्न सेलों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता राजिंदर खत्री,एस सी मोर्चा के प्रदेश महासचिव यशपाल जनौत्रा,जिला महामंत्री एडवोकेट हर्ष शर्मा, कैलाश चौधरी, शीनू चुघ,जिला उपाध्यक्ष सुमित टंडन,सरबजीत सिंह काका,दविंदर जग्गी,सानिया शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।