Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के लिए BJP सबसे बेहतर विकल्प, लोग आगे आकर समर्थन दें: Srinivasulu

January 18, 2025

प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के लिए BJP सबसे बेहतर विकल्प, लोग आगे आकर समर्थन दें: Srinivasulu

गोराया: पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी सबसे बेहतर विकल्प है, इसलिए लोग आगे आकर बीजेपी का साथ दें क्योंकि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के दौरान पंजाब की जो स्थिति बनी हुई है, वह किसी से छिपी नहीं है। अमन-कानून की स्थिति बिगड़ी हुई है, नशों पर काबू पाने के बजाय नशों का प्रभाव पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए पंजाब के लोग अब खुद ही बीजेपी को पसंद कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान लोग बीजेपी को सरकार में लाने का मन बना चुके हैं।

यह विचार बीजेपी पंजाब के संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलू ने गोराया में प्रस्तुत किए। वह गोराया में बीजेपी नेताओं से मुलाकात करने के लिए रुके हुए थे। इस मौके पर बीजेपी के सीनियर नेता राजन मक्कड़, मार्केट कमेटी गोराया के पूर्व वाइस चेयरमैन चंद्र मोहन गोयल, बीजेपी नेता रवि गोयल, मन्ना मक्कड़ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जबकि एबीवीपी के युवा नेता पशुप मक्कड़ ने भी बीजेपी संगठन मंत्री से मुलाकात कर पंजाब की विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के मुद्दों पर चर्चा की।

इस मौके पर संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू ने कहा कि बीजेपी का शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी आधार काफी मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी को जो समर्थन पंजाब के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से मिला, उसका ही परिणाम था कि बीजेपी का वोट प्रतिशत दोगुना से अधिक बढ़ा है और उसके बाद पंजाब पंचायत चुनावों के दौरान बीजेपी द्वारा सरपंच और पंच उम्मीदवारों को जो समर्थन दिया गया, उसे ग्रामीण इलाकों के लोगों ने खूब प्यार दिया और करीब एक हजार सरपंच तथा लगभग दो हजार पंच उम्मीदवारों ने, जिनका समर्थन बीजेपी ने किया था, जीत हासिल की है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए पंजाब में भी बाकी राज्यों की तरह डबल इंजन सरकार जरूरी है ताकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा जो नुकसान पंजाब को हुआ है, उसे रोका जा सके और पंजाब को विकास की ओर बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बीजेपी को सरकार बनाने का मौका दें, बीजेपी पंजाब को बाकी राज्यों की तरह विकसित पंजाब बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

ये भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी जी के हुए विशेष “चरण दर्शन”, जानें इसका विशेष महत्व 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें