जालंधर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब दौरे के दौरान जालंधर स्थित सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता यात्रा में भाजपा मंडल बस्ती बावा खेल की ओर से शानदार भागीदारी की गई। मंडल अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर की अध्यक्षता में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पांच बसों में सवार होकर यात्रा स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर ने कहा कि सभी को गुरु-पीर, संत-महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भावना बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को आज शांति, भाईचारे और विकास की जरूरत है।
खुल्लर ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों के शासन में पंजाब का माहौल प्रभावित हुआ है। राज्य को दोबारा खुशहाल बनाने के लिए नशा मुक्त, बेरोजगारी मुक्त और विकासशील पंजाब का निर्माण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए। वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2027 में पंजाब में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस मौके पर सुनील चोपड़ा, संजीव शर्मा, सुरजीत भुल्लर, दीपक राठौर, साहिल भगत, राजेश गुप्ता, विंकल वडेरा, अनिल भाटिया, गुरप्रीत सिंह सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📍 Location: जालंधर बस्ती बाबा खेल (जालंधर)

