श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब सरकार ने उनके जीवन, विचारों और शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कराए जाने वाले श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया।