अमृतसर/चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और पंजाब भाजपा के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आज श्री दरबार साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर और राम तीर्थ मंदिर में माथा टेका और राष्ट्र व पंजाब के कल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद अमृतसर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तरुण चुग ने अश्विनी शर्मा का स्वागत किया और कहा, “उनके नेतृत्व में भाजपा केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्रामीण पंजाब में भी मज़बूत पकड़ बनाएगी।” अश्विनी शर्मा ने पार्टी हाईकमान और तरुण चुग का आभार व्यक्त किया और कहा, “आज हर भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक है।
ये भी पढ़ें :- वैश्विक दबाव के बीच बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट
