पंजाब डेस्क: तरनतारन जिले से बड़ी घटना सामने आई है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। यह दफ्तर तरनतारन बाईपास के पास स्थित है।
नकाबपोश हमलावरों ने किया दफ्तर पर हमला
जानकारी के अनुसार, करीब 15 से 20 नकाबपोश हमलावर अचानक पार्टी कार्यालय में घुस आए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने कार्यालय की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और अंदर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई भी की। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की भारी फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। साथ ही, एहतियात के तौर पर पार्टी कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें…
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में पहले से ही सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। हाल ही में अमृतसर और जालंधर में हुए ग्रेनेड हमलों के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव पहले से अधिक बढ़ गया है। पंजाब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...