
BJP Promises 63% DA for Punjab Employees: Harjot Kamal : मोगा। भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के फैसले का स्वागत करते हुए पंजाब सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान 63 प्रतिशत डीए दिया जाएगा और डीए का बकाया भी जारी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार को अदालत में माफी भी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी हैं और प्रदेश के लगभग आठ लाख कर्मचारी अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि पंजाब सरकार कानूनी और अदालती प्रक्रियाओं में उलझाकर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर कर्मचारियों को डीए का बकाया भी अदा किया जाएगा।