Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विकास कार्यों के दम पर 60 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करेगी भाजपा- प्रदेशाध्यक्ष

March 28, 2024

विकास कार्यों के दम पर 60 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करेगी भाजपा- प्रदेशाध्यक्ष

चंडीगढ़: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा ने कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव रणनीति बनाई।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों के दम पर भाजपा 60 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य प्राप्त करेगी। चंडीगढ़ लोकसभा सीट को निश्चित तौर पर भाजपा जीत रही है,मगर हासिल किए जाने वाले वोटों का प्रतिशत 60 प्रतिशत से ऊपर रहे,इसके लिए काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की यह मजबूत टीम जनता के बीच जाकर काम करे,चंडीगढ़ में भाजपा की जीत के लिए एकदम अनुकूल वातावरण है।

बैठक में चुनावी रणनीति पर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ मंथन करने के साथ चुनाव को लेकर आगामी गतिविधियों पर भी प्रदेशाध्यक्ष ने चर्चा की।उन्होंने कहा कि चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और चंडीगढ़ में भाजपा संगठनात्मक रूप से काफी मजबूत है। चंडीगढ़ की जनता भाजपा की सरकार में हुए कार्यों से संतुष्ट हैं और वह भी चाहती है कि नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने मिशन 400 पार के लिए पूरी ताकत के साथ काम करने का आह्वान कार्यकारिणी से किया। उन्होंने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग की जनता को बगैर किसी भेदभाव के मिला।विशेष रुप से आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के विभिन्न योजनाएं मोदी सरकार में बनाई हैं।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनना मुमकिन है। प्रदेशकार्र्यकारिणी और पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर तमाम उपलब्धियों लेकर जाएं और उन्हें भाजपा से जोड़ने में अपनी भूमिका निभाएं।बैठक में प्रदेश महामंत्री हुकम चंद,अमित जिंदल,उपाध्यक्ष देविंदर सिंह बबला,राज किशोर,शक्ति प्रकाश देवशाली,जगतार सिंह ढिल्लो,पूनम शर्मा,प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार,संजीव कुमार राणा,शशि शंकर तिवारी,रुचि सेखरी,रमेश साहोरे,गौरव गोयल,सुभाष कुमार मौर्य,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार बंसल,अवि भसीन,दीपक मल्होत्रा,मनीष शर्मा,संजय पूरी,धीरेंद्र तायल,गुरप्रीत सिंह ढिल्लो,नरेश अरोड़ा और विजय राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें