Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने पर BJP कार्यकर्ताओं ने Tarun Chugh का किया विशेष सम्मान

June 18, 2026

अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने पर BJP कार्यकर्ताओं ने Tarun Chugh का किया विशेष सम्मान

Tarun Chugh News: अमृतसर के गु. रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का भव्य स्वागत किया। चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से ही स्थानीय कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता से राष्ट्रीय पद तक का सफर तय करने वाले तरुण चुघ को राज्यसभा भेजे जाने के फैसले को पार्टी ने “कार्यकर्ता के सम्मान” के रूप में देखा जा रहा है। एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

इस दौरान उन्होंने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह उनकी जन्मभूमि है, जहां उनका बचपन और युवावस्था बीती है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों से उन्हें हमेशा भरपूर प्यार मिला है, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है। तरुण चुघ ने यह भी कहा कि वह जहां भी रहें, वे हमेशा अमृतसरिया हैं और इसे कभी नहीं भूल सकते।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें