Bloody riot at a liquor shop : मोगा। बाघापुराना के गांव जीता सिंह वाला में शराब ठेके को नई जगह शिफ्ट करने पर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि बिजली काटकर अंधेरे में आरोपियों ने ठेके में तोड़फोड़ की और छत पर बैठे दो युवकों पर चार-पांच गोलियां चला दीं। दोनों युवकों ने छत से छलांग लगाकर जान बचाई। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है।
थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि गांव निवासी राजविंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता के अनुसार, 6 अगस्त की रात गांव के अंदर स्थित शराब ठेके को नई दुकान में शिफ्ट किया जाना था। किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते वह अपने साथी सुखविंदर सिंह के साथ ठेके के सामने स्थित पंचायती छप्पर की मोटर वाले कमरे की छत पर निगरानी कर रहे थे। रात करीब 8:50 बजे गांव का जसपाल सिंह उर्फ जस्सा वहां से गुजरा और उन्हें छत पर बैठे देख लिया। कुछ ही देर बाद किसी ने ट्रांसफार्मर की बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया और सीसीटीवी भी बंद हो गए।
इसके बाद मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आरोपी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ललकारे मारते हुए शराब ठेके में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान जसपाल सिंह उर्फ जस्सा ने पिस्तौल से राजविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह पर जान से मारने की नीयत से चार-पांच फायर किए। दोनों ने छत से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घटना के दौरान गांव के पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह ने राजविंदर सिंह को फोन किया। पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आरोपियों को रोकने के उद्देश्य से अपने घर से हवाई फायर किए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरप्रीत सिंह उर्फ लाली, जसप्रीत सिंह उर्फ काकू, जसवीर सिंह उर्फ निक्का, जसपाल सिंह उर्फ जस्सू और जसपाल सिंह उर्फ जस्सा सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जसवीर सिंह उर्फ निक्का और जसपाल सिंह उर्फ जस्सा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...