Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरनाला के श्मशान घाट में लटका मिला नौजवान का शव, हत्या की आशंका

October 25, 2023

बरनाला के श्मशान घाट में लटका मिला नौजवान का शव, हत्या की आशंका

बरनाला के पक्खो कलां गांव के श्मशानघाट में नौजवान का शव लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान मेला सिंह उर्फ हनी पुत्र परगट सिंह के तौर पर हुई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक कल तपा मंडी में दशहरा देखने गया था, सुबह परिवार वालों को गांव के श्मशानघाट में नौजवान का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल बरनाला में रखवा दिया है, पुलिस जांच में जुटी है।

इस मौके पर बातचीत करते हुए मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनका भाई मेवा सिंह कल दशहरा देखने के लिए तपा मंडी गया था। लेकिन उस रात वह घर वापस नहीं आया। पूरे परिवार ने रात में उसकी तलाश भी की। किसी ने उसके भाई को मारकर श्मशान में लटका दिया। उन्होंने कहा कि हमें सुबह गांव के लोगों ने इसके बारे में बताया। जब वह आए तो उसके भाई का शव श्मशानघाट में लटक रहा था। उन्होंने कहा कि हमें संदेह है कि मेरे भाई की हत्या कर इस तरह लटका दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 20 साल है और वह मजदूरी करता था। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए और आरोपियों को सामने लाना चाहिए। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

इस संबंध में पुलिस अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि गांव पक्खो कलां के श्मशानघाट में एक युवक का शव लटका हुआ है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को उतारकर बरनाला के सरकारी अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पुलिस के आला अधिकारी मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। परिवार के किसी भी सदस्य के बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें