Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रैस को बम से उड़ाने की धमकी

February 28, 2026

अमृतसर में स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रैस को बम से उड़ाने की धमकी

अमृतसर: अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। शहर कई स्कूलों को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई है। साथ ही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। शुक्रवार सुबह होते ही ईमेल मिलनी शुरू हो गई।, अमृतसर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल प्रशासन को सूचना मिलते ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। परिसर की जांच के लिए बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) बुलाया गया।

इस बार ज्यादा दहशत नहीं फैली क्योंकि बार-बार ईमेल मिलने के बाद चेकिंग की जाती रही हर बार धमकी झूठी निकल रही है। शुक्रवार को जो ईमेल मिली है उसमें मेरीटोरियस स्कूल के अलावा कुछ निजी स्कूलों में 1:11 पर बम धमाके करने की धमकी दी गई थी।खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से भेजी गई इस मेल में हरदीप सिंह निजर की मौत का बदला लेने की बात कही गई है। अभिभावकों को सूचित किया गया कि वे अपने बच्चों को घर ले जाएं, जिससे स्कूलों के बाहर भीड़ जमा हो गई। यह पहली बार नहीं है जब अमृतसर के स्कूलों को ऐसी धमकियां मिली हैं।

इन घटनाओं से लोगों में दहशत फैलती है और सुरक्षा बलों को भारी संसाधन लगाने पड़ते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हर धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। भले ही पहले के मामले फर्जी साबित हुए हों। साइबर सेल सक्रिय रूप से ईमेल के स्नेत का पता लगाने में जुटी है। धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद अमृतसर के मेरिटोरियस स्कूल में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की टीमों ने स्कूल परिसर की गहन जांच की और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

तलाशी के दौरान एंटी-साबोटाज टीमों, सुरक्षा बलों और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस आलम विजय सिंह का कहना है कि स्टेट साइबर क्राईम सेल, सिटी पुलिस का साइबर क्राईम सेल और टेक्निकल टीम जांच में जुटी है। परीक्षा के दिन है। हो सकता है कि किसी ने शरारत की हो। इसलिए हर पहलू पर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें