Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेमी ने होटल में बुलाकर की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

November 17, 2025

प्रेमी ने होटल में बुलाकर की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पंजाब डेस्क: थाना बी डिवीजन इलाके में स्थित शेरांवाला गेट के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खुल्लर होटल के एक कमरे में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के भिखीविंड क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव महिला के परिजनों को सौंप दिया गया। बी डिवीजन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने छुट्टियों का किया ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

मृतका वीरपाल कौर के भाई इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वीरपाल कौर की शादी आठ साल पहले रसाल सिंह से हुई थी और उनके दो जुड़वां बच्चे भी हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही वीरपाल और उसके पति के बीच झगड़े बढ़ने लगे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला गुरमीत सिंह वीरपाल के करीब आ गया और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। परिवार के सदस्यों ने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

होटल में बुलाकर की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि गुरमीत सिंह ने विश्वास में लेकर वीरपाल कौर को शेरांवाला गेट के पास स्थित खुल्लर होटल बुलाया था। होटल के कमरा नंबर 104 में आरोपी ने मौका पाकर वीरपाल का गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: आज 12 बजे के बाद पंजाब भर में नहीं चलेंगी बसें! कर्मचारियों ने बजाया हड़ताल का बिगुल

आरोपी की तलाश जारी

वारदात की जांच के बाद पुलिस ने गुरमीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें