Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवाओं को राजनीति में आगे लाना प्राथमिकता : लालपुरा

August 25, 2026

युवाओं को राजनीति में आगे लाना प्राथमिकता : लालपुरा

Bringing youth into politics is a priority मोगा। आम आदमी पार्टी की यूथ मिलनी में विधायक एवं पंजाब यूथ अध्यक्ष मनजिंदर सिंह लालपुरा ने युवाओं को राजनीति में आगे लाने और संगठन में जिम्मेदारियां देने पर जोर दिया। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि युवा पंजाब की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी भागीदारी से प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

युवाओं को राजनीति में आगे लाना, उन्हें जिम्मेदारियां सौंपना तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा बनाना समय की मुख्य जरूरत है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं को अवसर और जिम्मेदारियां देकर उन्हें पंजाब के नेतृत्व के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि यूथ मिलनी का उद्देश्य केवल युवाओं से मुलाकात करना नहीं, बल्कि उनके विचार सुनना, उनकी समस्याओं को समझना और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है। युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि युवा किसी भी प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। पंजाब के युवाओं को सही दिशा, अवसर और जिम्मेदारियां देकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने मनजिंदर सिंह लालपुरा द्वारा युवाओं को एकजुट करने और उन्हें संगठन के साथ जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यूथ मिलनी के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिला मोगा के यूथ अध्यक्ष मनजीत सिंह सरपंच, हलका मोगा के यूथ अध्यक्ष विक्की दौधड़िया, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन बरिंदर शर्मा, जिला परिषद मोगा के चेयरमैन रविंदरपाल सिंह,परमिंदर सिंह यूथ नेताजिला मोगा, विक्की दोधरिया यूथ प्रधान हलका मोगा, आकाश मल्ली सहित पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें