Dainik Savera Times

BSF ने विभिन्न मामलो में फिरोजपुर के गांव से एक देसी पिस्तौल सहित संदिग्ध को किया गिरफ़्तार, 2 ड्रोन बरामद

बीएसएफ खुफिया विंग द्वारा पुख्ता सूचना के आधार पर, बीएसएफ जवानों ने आज फिरोजपुर के गांव गेंदू किल्चा से एक संदिग्ध व्यक्ति को एक देसी पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति गांव हबीब वाला का निवासी है, जिसे उसके अवैध संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ के लिए पुलिस थाना ममदोट को सौंप दिया गया है।

1/ इससे पहले, बीती रात बीएसएफ जवानों ने जिला फिरोजपुर के गांव हजारा सिंह वाला के निकट सूखे नाले से एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया।

2/ आज सुबह करीब 11:50 बजे सतर्क बीएसएफ जवानों ने जिला फिरोजपुर के गांव किल्चे से सटे एक खेत के पास 01 डीजेआई एयर 3 ड्रोन बरामद किया।

विश्वसनीय सूचना और बीएसएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा पार से तस्करों और ड्रोन संचालकों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor के काफिले पर हुआ हमला, MP से की गाली-गलौज, गनमैन को भी पीटा

Exit mobile version