Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर के सीमावर्ती इलाके शहजादा में BSF ने ड्रोन किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

February 26, 2023

अमृतसर के सीमावर्ती इलाके शहजादा में BSF ने ड्रोन किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

अमृतसर (गगन शर्मा) : अमृतसर के सीमावर्ती इलाके शहजादा में आज सुबह एक बड़े ड्रोन को गोलियां मार कर ढेर किया गया। पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ के जवान आज सुबह ड्यूटी पर थे, तभी ड्रोन की आवाज सुनाई दी और जवानों ने फायरिंग कर दी, जिससे ड्रोन नीचे गिर गया। बीएसएफ ने तुरंत इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और ड्रोन को जब्त कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। हालांकि ड्रोन के अलावा कोई अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है, फिर भी इलाके में तलाशी जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें