Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF ने सीमांत गांव बागड़ियां से ड्रोन और भैणी के पास हैरोइन बरामद की

October 15, 2025

BSF ने सीमांत गांव बागड़ियां से ड्रोन और भैणी के पास हैरोइन बरामद की

अमृतसर: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की दो अलग-अलग टीमों ने अमृतसर जिला के सीमांत गांव में सर्च के दौरान एक ड्रोन और हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने दी। बीएसएफ के प्रवक्ता मुताबिक बल की एक टुकड़ी जिला के सीमांत गांव बागिड़यां के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव के बाहर स्थित एक खेत में कुछ संदिग्ध सामान पड़ा होने की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद ही बल के जवानों ने इलाके में सर्च शुरू कर दिया। इस दौरान जवानों ने एक खेत से डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद कर लिया। बीएसएफ प्रवक्ता मुताबिक बल की एक अन्य टुकड़ी को अमृतसर जिला के सीमांत गांव भैणी के इलाके में सर्च के दौरान 4 संदिग्ध पैकेट मिले। पैकेट्स की जांच करने पर उनके अन्दर 2 किलो 245 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

ये भी पढ़ें : गुजरात में बनेगी पहली हाई-टेक नर्सरी, खर्च होंगे 3.5 करोड़ रुपए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें