Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF ने पंजाब में चार ड्रोन व हेरोइन की बरामद

June 1, 2025

BSF ने पंजाब में चार ड्रोन व हेरोइन की बरामद

जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने रविवार को पंजाब सीमा पर अलग अलग स्थानों से चार ड्रोन और दो पैकेट हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह के समय, बीएसएफ सैनिकों द्वारा एक तलाशी अभियान के दौरान अमृतसर जिले के गांव- रत्तनखुर्द के निकट एक खेत से क्षतिग्रस्त हालत में एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया गया। बाद में सुबह, एक विशेष इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस के सहयोग से बीएसएफ सैनिकों ने तरनतारन जिले के गांव- खेमकरण के निकट एक खेत से एक और डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन के साथ संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन- 532 ग्राम) का एक पैकेट बरामद किया।

एक अन्य मामले में स्थानीय किसान की सूचना के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप अमृतसर के धनोई खुर्द गांव के समीप एक खेत से एक और डीजेआई माविक-3 क्लासिक ड्रोन बरामद हुआ। शाम के समय, विशेष सूचना पर, पंजाब पुलिस के सहयोग से बीएसएफ के जवानों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप तरनतारन जिले के डल गांव के समीप एक खेत से एक डीजेआई माविक-3 क्लासिक ड्रोन टूटी हुई हालत में तथा एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन- 485 ग्राम) बरामद हुई।

ये भी पढ़ें : जालंधर नगर निगम का आज पेश करेगा 569 करोड़ का बजट, विकास कार्यों पर रहेगा खास फोकस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें