Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF ने सीमांत इलाके में पकड़े 2 ड्रोन और बरामद की 1.4 किलो हैरोइन

December 13, 2025

BSF ने सीमांत इलाके में पकड़े 2 ड्रोन और बरामद की 1.4 किलो हैरोइन

अमृतसर: बार्डर सिक्युरिटी फोर्स ने तीन अलग-अलग सीमांत गांवों में कार्रवाई करते हुए 2 ड्रोन और 1 किलो 410 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ ने एक मामले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के साथ मिलकर अमृतसर की भल्ला कालोनी में कार्रवाई की, जिसमें एक कार सवार तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन पकड़ी। एनटीएफ के अधिकारी काबू किए गए तस्कर से पूछताछ कर रहे हैं। यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी। बीएसएफ प्रवक्ता मुताबिक बल इंटैलिजेंस विंग को सूचना मिली, कि कार सवार तस्कर भल्ला कालोनी के आस-पास मौजूद है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश के आसार! IMD ने किया अलर्ट; जानें मौसम का हाल

इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने एएनटीएफ अमृतसर की टीम के साथ मिलकर छेहरटा के पास स्थित भल्ला कालोनी में अभियान चलाया। इस दौरान एक कार सवार को काबू कर उससे एक पैकेट बरामद किया, जिसमें 300 ग्राम हेरोइन पाई गई। तस्कर को काबू करने के साथ ही कार को भी जब्त कर लिया गया। पूछताछ दौरान आरोपी तस्कर की पहचान लोहड़ीमल गांव निवासी के तौर पर हुई। प्रवक्ता ने बताया बीएसएफ की एक टुकड़ी सीमांत गांव हरदो रतन के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान तकनीकी निगरानी और प्रतिरोधात्मक उपाय सक्रिय होने पर जवानों ने गांव के पास सर्च अभियान चलाया। सर्च के दौरान जवानों ने गांव के पास एक खेत में 1 डीजेआई माविक 3 ड्रोन और इसके साथ एक पैकेट बरामद किया। पैकेट में 545 ग्राम हेरोइन पाई गई।

इसी तरह बीएसएफ की एक अन्य टुकड़ी ने इंटैलिजेंस यूनिट की सूचना के बाद अमृतसर के सीमांत गांव रायपुर कलां में सर्च अभियान चलाया। जवानों ने गांव के साथ सटे खेतों में 1 डीजेआई माविक 4 प्रो ड्रोन और इसके साथ पीले रंग की टेप में एक पैकेट बरामद किया। पैकेट की जांच के दौरान उसके अंदर 570 ग्राम हेरोइन पाई गई। प्रवक्ता ने बताया कि बल की टुकड़ियों ने बीते 24 घंटों में जिला के सीमांत क्षेत्र से एक तस्कर को काबू किया और 2 ड्रोन तथा 1 किलो 410 ग्राम हेरोइन बरामद की।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में भारी हिमस्खलन, सामने आया खौफनाक वीडियो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें