Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानसा में चलेगा नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर; न बाज आए तो होगी सख्त कार्रवाई : D.I.G.Bains

March 20, 2025

मानसा में चलेगा नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर; न बाज आए तो होगी सख्त कार्रवाई : D.I.G.Bains

मानसा: पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशों विरुध मुहित के बढ़िया नतीजे मिल रहे है। नशा तस्करों में सहम का माहौल बना हुआ है। डी.आई.जी. बठिंडा रेंज हरजीत सिंह बैंस ने गांवों, शहरों, क्लबों, पंचायती सदस्यों के साथ बातचीत करते कहा कि जल्छ ही मानसा जिले में नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। उन्होंने स्थानीय पैलेस में सरपंचों, पंचों व शहरियों के साथ बैठक करने के बाद बातचीत करते उक्त बात कही। डी.आई.जी. ने कहा कि ऐसा नशा तस्करों की सूची तैयार की ली है और जल्द ही यह कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशों विरूध शुरू की मुहिम को हर तरह से बड़ी सफलता मिली है। जिले में 75 के करीब एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज करके 100 के करीब व्यक्तियों को जेल भेजा जा चुका है। नशा बेचने वालों को नशा बेचने से बाज आना चाहिए क्योंकि यह धंधा अब अधिक देर नहीं चलने वाला। पुलिस द्वारा हैल्प लाइन जारी किया गया है। इस मौके डीसी कुलवंत सिंह ने पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ चलाई मुहिम की प्रशंसा करते कहा कि यह नशा तस्करी व नशो को ठल पड़ेगी। जिला पुलिस मुखी भगीरथ सिंह मीना ने कहा कि नशे के खिलाफ महिम इसी तरह जारी रहेगी।

विधायक डा. विजय सिंगला ने कहा कि नशों ने समाज का बड़ा नुकसान किया है जब तक नशे खत्म नहीं किए जाते। नौजवान गलत रास्तों पर पड़ सकते है। नौजवानों को नशों, समाजिक बुराईयां से बचाना बहुत जरूरी है। इस मौके एसपी जसकीरत सिंह, डीएसपी बूटा सिंह, थाना सदर के मुखी जसकरण सिंह, सिटी-1 की मुखी बेअंत कौर, थाना सिटी-2 के मुखी बलवीर सिंह, थाना भीखी के मुखी सुखजीत सिंह, थाना जोगा के मुखी जसप्रीत सिंह, ठुठियावाली चौंकी के इंचार्ज दीप सिंह, कोटधरमू केll इंचार्ज कुलवंत सिंह, नरिंदर पुरा के इंचार्ज गुरतेज सिंह, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष्ज्ञ रिंपी मानशाहिया, सरपंच शेर सिंह के अलावा अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकाबंदी, कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें