
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की ओर से सुबे में बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसरों के पटाखे को लेकर जारी फरमान जारी किये है। जिसके बाद रविवार को यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पंजाब पुलिस द्वारा साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाई जाने की घटना को लेकर बुलेट मैकेनिक संगठन पंजाब के प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिन साइलेंसरों को पंजाब पुलिस बुलडोजरों के नीचे पीस रही है, हकीकत में वह साइलेंसर बेगुनाह है बुलेट मोटरसाइकिल के इंजन से बैकफायर के कारण निकलती है आवाज, यदि साइलेंसर की बांसुरी निकाल दी जाए तो यह आवाज और तेज हो जाती है, साइलेंसर का काम आवाज को धीमा करना है आवाज को पैदा करना नहीं।
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पंजाब भर से आए हुए बुलेट मैकेनिकों ने अपने रोजी-रोटी के मद्देनजर पंजाब पुलिस सहित प्रशासन से अपील की की बुलेट के पटाखे में हम मैकेनिकों का कोई भी रोल नहीं है यदि सरकार को पटाखों से आपत्ति है तो मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग प्रोसेस में बदलाव का आदेश पारित करें।
बुलेट सिर्फ 80 डेसिबल आवाज़ निकलती, इससे कोई हार्ट अटैक सम्भव ही नहीं: दविंदर
संगठन के प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह ने बताया कि हमें पंजाब पुलिस द्वारा हुल्लड़ बाजों, ट्रैफिक नियमों की उलंघन व बिना हेलमेट वालों के चालान करने से कोई एतराज नहीं है लेकिन साइलेंसर आवाज के लिए जिम्मेदार नहीं है जब तक साइलेंसर को मॉडिफाई ने कराया जाए तब तक बुलेट की आवाज कोई परेशानी पैदा नहीं करती।
मेष: दिन शुभ रहेगा...