Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में उद्योगपतियों के लिए कारोबार कारोबार होगा आसान, कल CM मान और अरविंद केजरीवाल करेंगे ‘फास्ट ट्रैक पोर्टल’ की शुरुआत

June 9, 2025

पंजाब में उद्योगपतियों के लिए कारोबार कारोबार होगा आसान, कल CM मान और अरविंद केजरीवाल करेंगे ‘फास्ट ट्रैक पोर्टल’ की शुरुआत

Business in Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल मंगलवार को ‘फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल‘ पेश करेंगे। इसका उद्देशय़ निवेशकों को आवेदन भरने के 45 दिनों के भीतर सभी आवशय़क मंजूरी सुनिश्चित करना है। मान ने एक बयान में कहा, ‘‘ये सुधार अंत नहीं हैं, बल्कि ये एक आंदोलन की शुरुआत हैं.. जहां व्यापार करने में आसानी एक नारा नहीं बल्कि एक संस्कृति बन जाती है।’’

साहस, उद्यम और जुझारूपन की भूमि है पंजाब-
मान ने कहा कि पंजाब हमेशा साहस, उद्यम और जुझारूपन की भूमि रही है और अब यह उसी भावना के साथ भारत के औद्योगिक पुनरुत्थान का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। मान ने कहा कि राज्य सरकार विवेक को अनुशासन के साथ, देरी को डिजिटल के साथ और भ्रम को स्पष्टता से बदल रही है।

पंजाब में सभी उद्योगपतियों का स्वागत-
उन्होंने कहा कि अधिकतम 45 दिनों में मंजूरी मिलने से लेकर लालफीताशाही को खत्म करने तक, पंजाब की प्रणाली अब प्रतिक्रियात्मक नहीं है बल्कि यह सक्रिय, सटीक और पेशेवर है। मान ने कहा कि चाहे कोई उद्योगपति स्टार्टअप संस्थापक हो, समूह हो या पहली बार उद्यमी हो, पंजाब उनका स्वागत न केवल प्रोत्साहनों के साथ करता है, बल्कि ईमानदारी और इरादे के साथ करता है।

औद्योगिक पार्कों में निवेश-
मान ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक पार्कों में निवेश कर रही है, भूमि की क्षमता को अनलॉक कर रही है, लीज-टू-फ्रीहोल्ड नीति को सक्षम कर रही है और औद्योगिक संपत्तियों के बाजार पर चढ़ाने (मौद्रीकरण) के लिए नए रास्ते बना रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें