Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने 61 लाख से बने नेचर पार्क का किया उद्घाटन

December 27, 2024

कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने 61 लाख से बने नेचर पार्क का किया उद्घाटन

सुनाम ऊधम सिंह वाला: पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, मुद्रण और लेखन सामग्री, प्रशासनिक सुधार और शिकायत निवारण और रोजगार सृजन और प्रशिक्षण मंत्नी अमन अरोड़ा ने सुनाम शहर के निवासियों के लिए 61 लाख रु पये की लागत से नेचर पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने लगभग 75 लाख रु पए की लागत से तैयार होने वाली 2 अलग-अलग जन-अनुकूल परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्नी अमन अरोड़ा ने शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज रोड पर स्थित नेचर पार्क का उद्घाटन करते हुए कहा कि शहरवासियों को प्रकृति से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है, जिसे पिछले साल जनवरी माह में ही शुरू किया गया था और अभी दो साल ही हुए हैं।

इसके भीतर नेचर पार्क को सुंदर रूप देकर पर्यावरणविदों को सौंप दिया गया है। अरोड़ा ने कहा कि इस पार्क में सैर के लिए आने वाले सभी आयु वर्ग के नागरिक प्रकृति के साथ घिनष्ठ संबंध बना सकेंगे। इसके बाद उन्होंने रोज गार्डन के साथ 54.41 लाख रु पये की लागत से तैयार होने वाले नये पार्क का शिलान्यास किया।
पंजाब सरकार द्वारा राज्य की विरासती इमारतों को संरिक्षत करने के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत कैबिनेट मंत्नी अमन अरोड़ा ने कहा कि आने वाले महीनों में शहीद उधम सिंह के विरासती द्वार का जीर्णोद्धार किया जाएगा । जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी । उन्होंने कहा कि इस पर करीब 21 लाख रु पए की लागत आयेगी और विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी मोनिका देवी यादव, नगर परिषद के अध्यक्ष निशान सिंह टोनी, जतिंदर जैन, एमसी चमकौर सिंह हांडा, गुरतेग सिंह, आशा बजाज, विक्की एमसी, संतोष रानी, ??साहिब सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, मनी सराओ, हरविंदर सिंह नामधारी, नरेंद्र ठेकेदार, घनैया लाल, सोनू वर्मा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें