Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैबिनेट मंत्री Brahm Shankar Jimpa ने वित्त सचिव को पैंडिंग फाइल जल्द निपटाने के दिए निर्देश : शोभित भगत

April 6, 2024

कैबिनेट मंत्री Brahm Shankar Jimpa ने वित्त सचिव को पैंडिंग फाइल जल्द निपटाने के दिए निर्देश : शोभित भगत

जालंधर (06/04/2024) आज सर्व शिक्षा अभियान/मिड डे मिल कार्यालय कर्मचारी संघ और विशेष शिक्षक संघ के नेता शोबित भगत, गगनदीप शर्मा, ललित मिश्रा फगवाड़ा कोनिका रिज़ॉर्ट में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के आगमन के दौरान अपने अधिकारों के लिए अपने हक़ और जायज़ मांगों को लेकर मिलने पहुंचे। लेकिन प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलाया नहीं जा रहा था। कर्मचारियों के रोष जताने पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा से मिलाया गया। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा द्वारा कर्मचारियों की मांग को बहुत ध्यान से सुना गया और मौके पर वित्त सचिव मैडम गुरप्रीत कौर सपरा से फोन पर बात की गयी और लंबित फाइल को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें