Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैबिनेट मंत्री Harpal Singh Cheema ने जिला कचहरी में नए कॉरिडोर का किया शिलान्यास

February 17, 2025

कैबिनेट मंत्री Harpal Singh Cheema ने जिला कचहरी में नए कॉरिडोर का किया शिलान्यास

पंजाब डेस्क: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा जिला बार एसोसिएशन के समारोह में मुख्य अतिथि थे और विधायक नरिंदर कौर भारज विशेष अतिथि थीं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज जिला न्यायालय में वकीलों के चैंबर कॉम्प्लेक्स में ब्लॉक ए को सर्विस ब्लॉक से जोड़ने वाले नए कॉरिडोर की आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा कि जैसे ही जिला बार एसोसिएशन संगरूर द्वारा कॉरिडोर का मामला उनके ध्यान में लाया गया तो उन्होंने इसके निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की ग्रांट जारी कर दी तथा अब इसका निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा।

आधारशिला रखने के बाद चैंबर कांप्लेक्स में जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए तथा संगरूर की विधायक नरिंदर कौर भारज विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुईं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की कि जिला अदालतों में युवा वकीलों के बैठने और प्रैक्टिस करने के लिए कमरे तैयार करने की योजना है और उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को खर्च का अनुमान लगाने के लिए कहा है ताकि जरूरत के मुताबिक फंड जारी किए जा सकें।

ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें