Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने नशे के खिलाफ युद्ध के तहत नशा मुक्ति यात्रा शुरू की

May 17, 2025

कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने नशे के खिलाफ युद्ध के तहत नशा मुक्ति यात्रा शुरू की

पठानकोट: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश भर में नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत पूरे पंजाब में नशा उन्मूलन अभियान की शुरूआत की है। वहीं, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के तीन गांवों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह बात कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत भोआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत करने के बाद कही। इस अवसर पर मनोहर ठाकुर, चेयरमैन मार्केट कमेटी नरोट जैमल सिंह, साहिब सिंह साबा, विजय कटारूचक्क, सुखजिंदर सिंह डीएसपी, सैली शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि आज पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत की गई है।जिसके तहत कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भोआ विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों बरठ साहिब, लाहड़ी बावियां तथा गांव खोभा में पहुंचकर उपरोक्त अभियान की शुरूआत की। कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई गई है और अब नशा मुक्ति यात्र का दूसरा चरण शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार उन युवाओं को नई राह दिखा रही है जो नशे की दलदल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। यदि कोई भी युवक या व्यक्ति नशे का आदी है तो उसके संपर्क में आए तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार अपने खर्च पर युवक का इलाज कराएगी ताकि वह अच्छा जीवन जी सके।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने बच्चों की ओर ध्यान नहीं दिया और आज पंजाब के युवा नशे की लत में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए ही मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई नशा विरुद्ध जंग मुहिम के तहत नशा तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस अवसर पर डीएसपी सुखजिंदर सिंह ने भी युवाओं को नशे के आदी हो चुके लोगों की पहचान कर उन्हें नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पंजाब ने विभिन्न गांवों में नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें: ‘केरल की LDF सरकार कॉर्पोरेट के पैसों से चल रही’, राहुल गांधी बोले- CM विजयन पर मोदी का कंट्रोल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें