Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेड़ से टकराई कार, दादा-पोते की मौक पर ही मौत… बहन की शादी के लिए Army से छुट्टी लेकर आया था घर

February 20, 2024

पेड़ से टकराई कार, दादा-पोते की मौक पर ही मौत… बहन की शादी के लिए Army से छुट्टी लेकर आया था घर

होशियारपुर : होशियारपुर की एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टक्करा गई, जिसमें दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पोती की शादी के बाद उसकी डोली रवाना करवाने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे, जिस दौरान ये हादसा हाे गया।

पुलिस थाना इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि साहिल कटोच (23) जो फौज में भर्ती है, उसकी बहन की शादी विक्रम पैलेस होशियारपुर में गत रात हुई थी। आज सुबह डोली विदा हुई और वह अपनी बहन की डोली विदा करने के बाद अपने दादा रोशन लाल, दादी वेद कुमारी तथा चचेरे भाई युवराज सिंह के साथ उनके पीछे-पीछे अपनी गाड़ी (नं. पीबी 08 ईडब्ल्यू 1212) खुद ड्राइव करके होशियारपुर से हरियाणा मेन रोड पर जा रहा था, जब वह इंद्रपाल अर्थ मूवर मेन रोड हरियाणा के समीप पहुंचा ताे उसकी गाड़ी के आगे अचानक गाय आ गई जिससे उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पेड़ से टकरा गई।

साहिल कटोच और रोशन लाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वेद कुमारी (85) और युवराज सिंह को घायलावस्था में राहगीरों की मदद से उपचार के लिए होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने भतीजे युवराज को जालंधर रेफर कर दिया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए होशियारपुर भेजकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें, मृतक दादा सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन थे और मृतक पोता साहिल भी सेना में कार्यरत था। साहिल अपनी बहन की शादी के लिए छुट्टी पर आया था। सरकारी सम्मान के साथ इनका अंतिम संस्कार किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें