Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नकोदर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई दुघर्टनाघ्रस्त, 4 लोगों की मौत

September 1, 2023

नकोदर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई दुघर्टनाघ्रस्त, 4 लोगों की मौत

जालंधर (पंकज) : नकोदर से माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार आज सुबह 5 बजे दुघर्टनाघ्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना ठुलीवाल के मुख्य अधिकारी बलदेव सिंह मान ने बताया कि विकास, अमृतपाल, सोनू बत्रा और एक 11 वर्षीय बच्चे के साथ रात करीब 12 बजे हिसार से नकोदर डेरे पर माथा टेकने के लिए निकले थे।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे जब वह गांव भदलवड के पास पहुंचे तो कार आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृत व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिया गया है। मृतक के वारिसों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें