अमृतसर: राजकुमार निवासी गुरु नानक कॉलोनी गली नंबर 1 तरनतारन रोड ने पुलिस को बताया कि वह मंडल प्रधान है। अयोध्या में भगवान श्री राम जी के मंदिर के उद्घाटन के संबंध में पोस्टर लगाए गए थे। तरनतारन रोड पुरानी चुंगी दाना मंडी वाले मोड पर लगाए गए थे। पोस्टर पर भगवान श्री राम जी की फोटो थी। एक राजनीतिक पार्टी के नेता ने अपने तीन साथियों समेत मिलकर पोस्टर फाड़ दिए। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इलाके के लोगों द्वारा इस बात को लेकर धरना लगाया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा थाना सुल्तानविंड में दीपक सिंह उर्फ राजू निवासी नजदीक तरलोक जंझ घर तरनतारन रोड अमृतसर के खिलाफ केस दर्ज किया है।