लुधियाना: मौसम में बदलाव को देखते हुए H1N1/इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग लुधियाना की ओर से लगातार जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. हरिंदर सिंह सूद के नेतृत्व में मास मीडिया विंग द्वारा लोगों को H1N1 से बचाव, इसके लक्षणों की पहचान और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
खांसी और छींक की बूंदों से फैल सकता है संक्रमण
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार H1N1 श्वसन तंत्र से संबंधित वायरल इन्फ्लूएंजा है, जो खांसने या छींकने के दौरान निकलने वाली बूंदों के माध्यम से फैल सकता है। इसलिए व्यक्तिगत स्वच्छता और श्वसन संबंधी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है।
विभाग ने लोगों को साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोने, जरूरत पड़ने पर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और बिना हाथ धोए आंखों, नाक तथा मुंह को छूने से बचने की सलाह दी है।
खांसी-छींक के दौरान बरतें सावधानी
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कहा है कि खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को टिश्यू या कोहनी से ढकें। इस्तेमाल किए गए टिश्यू को उचित तरीके से नष्ट किया जाए।
यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द, शरीर में दर्द या थकान जैसे लक्षण हों तो उसे अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक न लें
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से खुद से दवाइयां, विशेषकर एंटीबायोटिक्स लेने से परहेज करने की अपील की है। ऐसे लक्षण होने पर योग्य डॉक्टर या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से सलाह लेने को कहा गया है।
विभाग के अनुसार एंटीबायोटिक्स वायरल इन्फ्लूएंजा का सीधा इलाज नहीं हैं और इनका इस्तेमाल केवल चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही किया जाना चाहिए।
📍 Location: Ludhiana
मेष: दिन शुभ रहेगा...