बुढलाडा: उपायुक्त परमवीर सिंह के निर्देश पर जिला बाल सुरक्षा दफ्तर की ओर से पुलिस विभाग के सहयोग से स्कूल बच्चो की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी को इन बिन लागू करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। जिसके तहत स्कूल बसों में जरूरी उपकरण, दस्तावेज और अन्य सुविधाओं की जांच की जा रही है। जानकारी देते जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर संधू ने बताया कि इसी लड़ी के तहत सेंट जेवियर स्कूल बुढलाडा और एन.आर.एम. होली हार्ट स्कूल बुढलाडा में स्कूल बसों की जांच की गई और अधूरे दस्तावेजों और सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी का उल्लंघन करने वाली 6 स्कूल बसों का चालान किए गए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला बाल सुरक्षा दफतर से राजेंद्र कुमार वर्मा, जिला शिक्षा दफ्तर से अमनदीप कुमार और पुलिस विभाग से जसवीर सिंह ए.एस.आई. व बलजीत सिंह ट्रैफिक इंचार्ज मौजूद थे।