Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़: नवोटेल होटल, ट्रिब्यून चौक के निकट अवैध टैक्सी स्टैंड पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़: जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक निशांत कुमार यादव, उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी (यातायात एवं सुरक्षा), एसडीएम, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग (डीएचएस), अभियंत्रण विभाग, मुख्य वास्तुकार कार्यालय, आबकारी विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा जनसुविधा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि लैप्टन सॉफ्टवेयर द्वारा गूगल मैप्स के सहयोग से चंडीगढ़ की सड़कों पर डिजिटल नेविगेशन प्लेटफॉर्म पर सटीक आधिकारिक गति सीमा प्रदर्शित करने हेतु स्पीड लिमिट मैपिंग परियोजना का मूल्यांकन किया गया।

डाटा सत्यापन के दौरान पाया गया कि आधिकारिक अधिसूचित गति सीमाओं और वर्तमान में सड़कों पर लगे संकेत बोडोर्ं में कई विसंगतियां हैं। सर्वेक्षण में 1131 सड़क खंडों में से 637 स्थानों पर ऑन-ग्राउंड साइनबोर्ड और आधिकारिक आंकड़ों में मेल नहीं था। इसके अतिरिक्त, 178 स्थानों पर कोई गति सीमा संकेतक नहीं पाया गया तथा 175 स्थानों पर दोपहिया वाहनों हेतु गति सीमा बोर्ड नहीं थे। इन विसंगतियों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने अभियंत्रण विभाग, पुलिस (यातायात शाखा) सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि गलत गति सीमा संकेतकों को तुरंत दुरुस्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि सटीक संकेतक न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं, बल्कि गति नियंत्रण नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भी महत्वपूर्ण हैं। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध ढंग से किए जाएं ताकि ऑन-ग्राउंड संकेतक पूरी तरह से अधिसूचित गति सीमाओं के अनुरूप हों।

ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

Exit mobile version