Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की

आज भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ​​और मेयर हरप्रीत कौर बबला ने टेक्निकल एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी व संजीव राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद तथा सभी जिला अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सैनी, रविंदर मलिक, खुशविंदर सिंह, दिलीप कुमार सोनू व अनूप गुप्ता भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ​​ने कहा, समय-समय पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक करने से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। उन्होंने कहा, ‘‘अमित शाह के मार्गदर्शन में चंडीगढ़ भाजपा संगठन और भी मजबूत होकर जनता की सेवा में काम करेगा।’’

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: पंजाब बजट के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Exit mobile version