चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेसी गठबंधन को पछाड़ जनता ने दिलाई भाजपा को जीत : Avinash Rai Khanna

होशियारपुर: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने चंडीगढ़ मेयर चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के चलते जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी नीतियों व मोदी के भारत के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए

जनता ने चंडीगढ़ मेयर चुनावों में कांग्रेसी गठबंधन को पछाड़ते हुए भाजपा को शानदार जीत दिलाई है। खन्ना ने इस मौके कहा कि मोदी नेतृत्व में देश प्रगति के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है। मोदी कार्यकाल में भारत की सुरक्षा प्रणाली दुनिया के गिने चुने देशों में शुमार हुई है। भारत आत्म निर्भर हुआ है तथा देश आयात की बजाए अपने संसाधनों के बलबूते पर निर्यात कर रहा है।

दूसरे देशों से भारत के संबंध मोदी नेतृत्व के कारण मजबूत हुए हैं। भारत की बेहतरीन विदेश नीति के चलते भारतीय विदेशों में सुरक्षित महसूस करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर वर्ग के उथान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिनका भरपूर लाभ देश का हर वर्ग ले रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आंतरिक और बाहरी तौर पर मजबूत किया।

खन्ना जनता का तहदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा में विश्वास का जो सबूत चंडीगढ़ में दिया है उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि जनता ने कांग्रेसी गठबंधन को ट्रेलर दिखा दिया है और पिक्चर अभी बाकी है जो जनता आगामी लोकसभा चुनावों में गठबंधन को दिखाएगी।

- विज्ञापन -

Latest News