
चंडीगढ़ : मिसीज इंडिया चंडीगढ़ फॉरएवर स्टार इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2023 में मुक्ति भूल्लर ने खिताब जीता। यह ग्रैंड फिनाले जयपुर के होटल मेरियट में हुआ था। यहां देशभर की 60 पार्टिसिपेंट ने भाग लिया था और मुक्ति भूल्लर ने यह पुरस्कार जीतकर अपने चंडीगढ़ को रिप्रेजेंट किया। मुक्ति भूल्लर कल आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता प्रेम गर्ग और वार्ड नंबर 25 के पार्षद योगेश ढींगरा से मिली और दोनों नेताओं ने मुक्ति भूल्लर और उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी। मुक्ति भूल्लर ने बताया बताया कि वह पेशे से नर्सिंग ऑफिसर है और सौंदर्य प्रतियोगिता के प्रति उनके जुनून ने उन्हें जीत दिलाई है। वैश्विक मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का संकल्प और जुनून ने उन्हें मिसीज इंडिया 2023 प्रतियोगिता में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया।
व्यायाम, योग, आहार और मेडिटेशन सौंदर्य के साथ-साथ वह अपनी जॉब बखूबी निभाती है और मरीजों की सेवा करती हैं। इसके लिए उसको बहुत खुशी मिलती है क्योंकि जब कोई मरीज ठीक हो जाता है तो उनसे आशीर्वाद मिलता है और उनके सारे दिन को कंप्लीट करता है। अपने परिवार और पति के समर्थन से उन्हें इस रास्ते पर चलने में मदद मिली। वह सोचती है की अपने सपनों को पूरा करने के लिए जितनी भी कठिनाई आती है उनको दूर करें और आगे बढ़ते जाएं एक दिन आपको अवश्य सफलता मिलेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...