Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर अनूप गुप्ता की प्रधानगी में आज पहली हाउस मीटिंग, गर्वनर ने दी ओपनिंग स्पीच

January 30, 2023

चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर अनूप गुप्ता की प्रधानगी में आज पहली हाउस मीटिंग, गर्वनर ने दी ओपनिंग स्पीच

चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर अनूप गुप्ता की प्रधानगी में आज पहली हाउस मीटिंग की जा रही है। इसमें पंजाब के गर्वनर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित पहुंचें, जहां उन्होंने ओपनिंग स्पीच दी। मीटिंग में बीते 29 नवंबर और 22 दिसंबर को हुई मीटिंग के मिनट्स रखे जाएंगे। वहीं मेयर के चुनाव के 17 जनवरी को हुए हाउस के मिनट्स भी रखे जाएंगे। इसके बाद पांच सदस्यों वाली फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (F&CC) मेंबर्स का चुनाव होगा।

23 जनवरी को F&CC मेंबर्स के लिए कांग्रेस से गुरप्रीत सिंह गाबी, भाजपा से हरप्रीत कौर बबला और दलीप शर्मा एवं आम आदमी पार्टी की तरफ से नेहा मुसावत और प्रेम लता ने नॉमिनेशन भरा था। इसके अलावा 3 अन्य कमेटियों का पुनर्गठन होगा। इनमें वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिस्पोजल कमेटी, रोड कमेटी तथा हाउस टैक्स असेसमेंट कमेटी शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें