Site icon Dainik Savera Times

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ 40,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल; ₹736 करोड़ को लेकर बड़ा दावा

Bikram Singh Majithia

Bikram Singh Majithia

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशे और कथित वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की ओर से 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में मजीठिया की कंपनियों के बैंक खातों में 736 करोड़ रुपये जमा कराए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज करते हुए मजीठिया और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों के बीच कथित संबंधों का आरोप लगाया है।

Exit mobile version