Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने 11,000 से अधिक नशा तस्करों पर की कार्रवाई : हरजोत सिंह बैंस

May 21, 2025

मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने 11,000 से अधिक नशा तस्करों पर की कार्रवाई : हरजोत सिंह बैंस

Chief Minister Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के लोगों को आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए नशों की समस्या से निपटने के लिए पहरेदार की तरह कार्य करने का आहवान किया है। मान सरकार ने प्रदेश में 11 हजार नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की है। श्री आनंदपुर साहिब में नशों के 100 से अधिक सौदागरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है, जबकि प्रदेश भर में 75 से अधिक नशा तस्करों की जायदादों पर पीला पंजा चला है।

इन शबदों का प्रकटावा कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने तलवाड़ा, निकु नंगल व मेघपुर में लोगों को युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम में प्रण लेने के लिए आयोजित समागम में संबोधित करते हुए कहा कि मुहिम की शुरूआत के बाद गांवों में हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि नशों के विरुद्ध यह मुहिम बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से चलाई गई है, जिसके परिणाम स्वरूप इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस मौके पर हलका कोआर्डीनेटर युद्ध नशों विरूध हितेश शर्मा, सरपंच अमरीक सिंह, रवि वैद, सोरव पंच, पुषपिंदर, जीवन कुमार, सुमित, नारायण, राज कुमार, राजीव नंबरदार, केवल किशन, प्रितपाल, अरमान, बिशन दास, प्रवीन कुमारी, जगतार सिंह, सुरजीत सिंह, पूजा देवी आदि उपस्थित थे।
फोटो : 20 एनजीएल 03

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें